... टीम पत्रवार्त समस्या : पहाड़ी कोरवा बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा,जर्जर आंगनबाड़ी भवन की छत से निकलने लगी सरिया,22 विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चे हैं अध्यनरत, ग्रामीणों ने जताई कभी भी बड़े हादसे की आशंका।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

टीम पत्रवार्त समस्या : पहाड़ी कोरवा बच्चों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा,जर्जर आंगनबाड़ी भवन की छत से निकलने लगी सरिया,22 विशेष पिछड़ी जनजाति के बच्चे हैं अध्यनरत, ग्रामीणों ने जताई कभी भी बड़े हादसे की आशंका।

 


जशपुर/बगीचा, टीम पत्रवार्ता, 27 नवंबर 2026

विकासखंड बगीचा के चटकपुर-बेतरा स्थित पहाड़ी कोरवा बस्ती के आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाल स्थिति बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। आंगनबाड़ी भवन की छत में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं और छत का कंक्रीट टूटने से लोहे की सरिया बाहर निकल आई है। भवन की जर्जर हालत को देखते हुए ग्रामीणों को आशंका है कि कभी भी छत का हिस्सा गिर सकता है और बच्चों के साथ गंभीर हादसा हो सकता है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रतिमा एक्का ने बताया कि इस केंद्र में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समाज के लगभग 22 बच्चे आते हैं। इन बच्चों को यहां प्रारंभिक शिक्षा के साथ पोषण संबंधी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। लेकिन भवन की खराब स्थिति के कारण बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

विडंबना यह है कि इसी चटकपुर क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से सड़क किनारे तटबंध का निर्माण कराया गया है, जिसकी उपयोगिता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दूसरी ओर, बच्चों के भविष्य और सुरक्षा से जुड़े आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। ग्रामीण इसे शासकीय राशि के उपयोग की प्राथमिकताओं पर बड़ा सवाल मान रहे हैं।

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? पहाड़ी कोरवा समाज के इन नौनिहालों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जर्जर आंगनबाड़ी भवन का तत्काल निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा और सुपोषण की सुविधाएं मिल सकें।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट