... खबर पत्रवार्ता: माता खुड़िया रानी धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कार्तिक पूर्णिमा मेले में शामिल हुईं विधायक रायमुनी भगत।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता: माता खुड़िया रानी धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, कार्तिक पूर्णिमा मेले में शामिल हुईं विधायक रायमुनी भगत।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 24 नवंबर 2026

पंडरापाठ स्थित प्रसिद्ध माता खुड़िया रानी धाम में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित वार्षिक मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित मेले में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने माता के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विधायक रायमुनी भगत ने कार्तिक पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता खुड़िया रानी धाम क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और परंपरा का प्रमुख केंद्र है। ऐसे पारंपरिक आयोजन सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष देवलाल भगत, उपाध्यक्ष धनंजय यादव, महामंत्री बालरूप यादव, कोषाध्यक्ष हुलास यादव, सह संयोजक बालेश्वर यादव सहित अशोक कुमार यादव, महेंद्र यादव, महेंद्र गुप्ता, शिवनारायण यादव, सावन राम, छिछली एवं रौनी की सरपंच, मेला समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आस्था, परंपरा और जनभागीदारी के संगम बने इस मेले ने माता खुड़िया रानी धाम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को एक बार फिर प्रदर्शित किया।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट