जशपुर,टीम पत्रवार्ता 05 जुलाई 2026
खरीफ सीजन 2026 के लिए कृषि विभाग ने रासायनिक उर्वरकों की शासकीय विक्रय दरें जारी कर दी हैं। विभाग ने किसानों से निर्धारित दर पर ही उर्वरक खरीदने की अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई विक्रेता तय कीमत से अधिक राशि वसूलता है तो इसकी शिकायत तत्काल संबंधित अधिकारियों से तत्काल करें।
जारी सूची के अनुसार 45 किलोग्राम की एक बोरी यूरिया की कीमत 266.50 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं 50 किलोग्राम डीएपी 1350 रुपये, एनपीके (12:32:16) 1990 रुपये, एनपीके (20:20:0:13) 1850 रुपये, एनपीके (10:26:26) 1990 रुपये, सुपर फॉस्फेट (पाउडर) 551 रुपये एवं 591 रुपये तथा पोटाश 1975 रुपये प्रति बोरी निर्धारित किया गया है।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शिकायत के लिए किसानों को संबंधित अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।
शिकायत हेतु संपर्क अधिकारी:
प्रदीप राठिया – अनुविभागीय अधिकारी (रा) 9111526227
राकेश कुमार पैंकरा अनुविभागीय कृषि अधिकारी : 9406144575
लालसाय केरकेट्टा – वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी : 8120102276
क्रूसलीना मिंज – उर्वरक निरीक्षक : 9926116961
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि उर्वरक खरीदते समय बिल अवश्य लें और निर्धारित दर से अधिक राशि वसूले जाने पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।
खाद की कालाबाजारी रोकने में सहयोग करें।


0 Comments