... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : 24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा,बहू निकली साजिशकर्ता, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : 24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा,बहू निकली साजिशकर्ता, महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 05 जुलाई 2026

जशपुर पुलिस ने दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़ाजोर में 70 वर्षीय बुजुर्ग चुगरू प्रधान की हत्या के मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्या की साजिश मृतक की बहू ने पारिवारिक विवाद के चलते रची थी।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुगंती बेसरा (36) निवासी बोड़ाजोर, साहिल उर्फ राजा खान (22), आनंद यादव (20) निवासी परसाटोली तथा रोहित सिंह (21) निवासी मधुटोली के रूप में की है।

पुलिस के अनुसार 4 जुलाई को चुगरू प्रधान अपने घर में मृत अवस्था में मिले थे। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण, मुखबिरों से मिली सूचना और पूछताछ में सामने आया कि मृतक और उसकी बहू सुगंती बेसरा के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने अपने परिचितों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।

पुलिस के मुताबिक 3 और 4 जुलाई की दरम्यानी रात आरोपी मोटरसाइकिल से मृतक के घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने के बाद लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से हमला किया, फिर हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का फट्टा, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए। इसके बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस गंभीर अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और वैज्ञानिक जांच एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से अपराधियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट