जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 29 मार्च 2026
कलेक्टर रोहित व्यास ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जशपुर जिले में पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर एवं उर्वरक की किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम नागरिक किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं।
कलेक्टर ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेकर जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए थे। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सभी पेट्रोल पंपों पर नियमित रूप से सप्लाई हो रही है और घरेलू गैस की बुकिंग भी शासन द्वारा निर्धारित समयावधि में जारी है। साथ ही गैस का भंडारण भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें, जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है।
आम उपभोक्ताओं को यदि पेट्रोल, डीजल या घरेलू गैस की प्राप्ति में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे राज्य स्तर पर खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 अथवा 1967 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 0771-2511975 भी जारी किया गया है।
जिला स्तर पर भी कलेक्टर कार्यालय की खाद्य शाखा में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका संपर्क नंबर 9244011192 है।
प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह से बचें और आवश्यक होने पर ही संबंधित सेवाओं का उपयोग करें।


0 Comments