... ब्रेकिंग जशपुर : सायबर ट्रैकिंग से पश्चिम बंगाल पहुंची जशपुर पुलिस, दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग जशपुर : सायबर ट्रैकिंग से पश्चिम बंगाल पहुंची जशपुर पुलिस, दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता,31 मार्च 2026

बगीचा थाना क्षेत्र में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी राकेश विश्वकर्मा (उम्र 27 वर्ष), पिता हृदय सिंह विश्वकर्मा, निवासी थाना बाराबनी, जिला पश्चिम वर्धमान (पश्चिम बंगाल) के खिलाफ बगीचा थाने में अपराध क्रमांक 24/26 दर्ज है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 एवं 64(2)(m) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

बताया गया कि आरोपी पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर बगीचा पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। आरोपी घटना के बाद फरार हो गया था।

जशपुर साइबर टीम के सहयोग से बगीचा पुलिस लगातार आरोपी की लोकेशन ट्रैक कर रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह के निर्देशन में मामले की जांच की गई। विवेचना एएसआई बैजंती किंडो द्वारा की जा रही थी।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बगीचा थाना से एएसआई नरेश मिंज एवं आरक्षक विनोद यादव की टीम पश्चिम बंगाल रवाना हुई, जहां से आरोपी को पकड़कर बगीचा लाया गया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट