... ब्रेकिंग जशपुर : छेड़छाड़ का आरोपी निकला हिस्ट्रीशीटर, पहले से कई संगीन मामलों में दर्ज है आरोपी का नाम,पुलिस ने भेजा जेल।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग जशपुर : छेड़छाड़ का आरोपी निकला हिस्ट्रीशीटर, पहले से कई संगीन मामलों में दर्ज है आरोपी का नाम,पुलिस ने भेजा जेल।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 31 मार्च 2026

बगीचा थाना क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी कैलाश यादव को गिरफ्तार कर।पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी की पृष्ठभूमि चौंकाने वाली सामने आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी कैलाश यादव पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है और उसका नाम गुंडा बदमाश सूची में दर्ज है।

जानकारी के मुताबिक, 24 मार्च 2026 की रात आरोपी ने एक युवती के घर में जबरन घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कैलाश यादव पिता प्रभाकर यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मामले की विवेचना कर रहे एएसआई बैजन्ती किंडो ने बताया कि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी, लूट, डकैती, मारपीट, चोरी और अवैध वसूली जैसे कई संगीन अपराध दर्ज हैं। क्षेत्र में उसकी छवि एक आदतन अपराधी के रूप में रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से लोगों में भरोसा बढ़ेगा और ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट