... खबर पत्रवार्ता : दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 25 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में होगी आयोजित।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर 25 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में होगी आयोजित।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता,23 मार्च 2026

कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के हित में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी शिविर का आयोजन 25 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में प्रातः 11:00 बजे से किया जाएगा। इस शिविर में जनपद पंचायत कुनकुरी अंतर्गत सभी दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण तथा पूर्व में जारी प्रमाणपत्रों का नवीनीकरण किया जाएगा, जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके।

समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में उपस्थित होने वाले हितग्राही आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार नम्बर में रजिस्टर्ड मोबाईल (जिसमें ओटीपी आता हो), फोटोग्राफ (जिसमें दिव्यांगता प्रदर्शित हो) जैसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करे। साथ ही, जिन हितग्राहियों के आधार से लिंक मोबाइल नंबर को अपडेट करने की आवश्यकता है, वे पूर्व में ही नजदीकी आधार केंद्र पर जाकर अपना मोबाइल नंबर अपडेट करवा लें।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट