... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : अंबिकापुर संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत पर साय सरकार सख्त,5 निलंबित,जांच टीम गठित।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : अंबिकापुर संजय पार्क में 15 हिरणों की मौत पर साय सरकार सख्त,5 निलंबित,जांच टीम गठित।

 


अंबिकापुर, टीम पत्रवार्ता, 24 मार्च 2026

अंबिकापुर स्थित संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत के मामले को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। इस पूरे घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच के लिए समिति का गठन कर दिया गया है।जांच समिति की अध्यक्षता दो वरिष्ठ अधिकारियों CCF सरगुजा और CCF वाइल्ड लाइफ को सौंपी गई है। यह टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच कर अपना प्रतिवेदन शासन को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

इसके अलावा समिति संजय पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी अपने सुझाव देगी।

इधर, पार्क का संचालन कर रही वन प्रबंधन समिति शंकरघाट को भंग कर दिया गया है। मामले में लापरवाही के आरोप में अब तक डिप्टी रेंजर सहित पांच कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, जबकि संबंधित रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बहरहाल सरकार इस घटना को लेकर सख्त नजर आ रही है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट