जशपुर, टीम पत्रवार्ता,20 फरवरी 2056
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में सेवा और सम्मान अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में वर्चुअल बैठक आयोजित कर सभी जिला पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों का सम्मान किया जाएगा तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी।
बैठक में बताया गया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत लगभग 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से खरीदी की जा रही है। वहीं करीब 27 लाख किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान खरीदी की गई है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 26 लाख हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई दिशा में अग्रसर है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशभर में सेवा, सम्मान एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों को सम्मानित किया



0 Comments