... खबर पत्रवार्ता : नर्सरी के जंगल में लकड़ी काटने की बात पर विवाद में हुई मारपीट, इलाज के दौरान मौत – चार आरोपी गिरफ्तार।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : नर्सरी के जंगल में लकड़ी काटने की बात पर विवाद में हुई मारपीट, इलाज के दौरान मौत – चार आरोपी गिरफ्तार।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 04 नवम्बर 2025

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जोराडोल, सुगापारा में लकड़ी काटने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक इंदबल मांझी (40 वर्ष) ग्राम जोराडोल का निवासी था। 18 अक्टूबर को गांव के ही हृदन उर्फ हिरदन साय, डोमन साय मांझी और अशोक मांझी के साथ नर्सरी के जंगल से लकड़ी काटने को लेकर उसका विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर आरोपियों ने इंदबल मांझी के साथ हाथ-मुक्कों और लातों से मारपीट की थी।

 अगले दिन 19 अक्टूबर को उसी विवाद को लेकर गांव के ही नईहर साय ने भी मृतक के साथ लकड़ी की लाठी से हमला किया।मारपीट के बाद गंभीर रूप से घायल इंदबल को खून की उल्टी होने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया, जहां 20 अक्टूबर को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस को घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज से मिली, जिस पर मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। मृतक की पत्नी सुनोबाई के बयान के आधार पर पत्थलगांव पुलिस ने सभी चारों आरोपियों — हृदन उर्फ हिरदन साय (36), डोमन साय मांझी (33), अशोक मांझी (35) और नईहर साय (45), सभी निवासी ग्राम जोराडोल, सुगापारा — के खिलाफ हत्या का अपराध बीएनएस की धारा 103(1) व 3(5) के तहत पंजीबद्ध किया।

पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त लकड़ी की लाठी भी जप्त कर ली गई है। सबूत मिलने पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे तथा आरक्षक कमलेश्वर वर्मा, राजेंद्र रात्रे, तुलसी रात्रे, आशीषन टोप्पो और पदुम वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि पत्थलगांव क्षेत्र में मारपीट के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जिसमें चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट