... खबर पत्रवार्ता : सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु का जशपुर दौरा, आज होंगे गोकुलाष्टमी महोत्सव में शामिल।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु का जशपुर दौरा, आज होंगे गोकुलाष्टमी महोत्सव में शामिल।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता,12 नवम्बर 2025

12 नवंबर 2025 सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु आज जशपुर जिले के कंडोरा में आयोजित गोकुलाष्टमी महोत्सव में दोपहर को शामिल होंगे। इससे पूर्व मंगलवार को उन्होंने जिले के विभिन्न क्षेत्रों — महनई, सुलेशा, पंडरा पाठ और सन्ना — का दौरा किया, जहां समाजजनों और स्थानीय नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

सन्ना में आयोजित बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने समाज के संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने, ब्लॉक स्तरीय संगठन के गठन और पदाधिकारियों के चयन पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण ही प्रगति का आधार हैं। उन्होंने युवाओं से संगठित होकर समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

बैठक में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी को संस्कारित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ। अंत में सभी उपस्थित समाजबंधुओं ने समाज सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान श्री यदु ने सर्व यादव समाज के स्थाई सामाजिक कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ संतोष यादव (युवा विंग संभागीय सचिव), नंदलाल यादव (शंकरगढ़), मुरारी यादव (अध्यक्ष शंकरगढ़), संरक्षक रामस्वरूप यादव (सन्ना), इकाई अध्यक्ष रामनारायण यादव, पूर्व अध्यक्ष ईयूनाथ यादव, सच्चिदानंद यादव, कोषाध्यक्ष कमेन्दर यादव, सचिव सह मीडिया प्रभारी शिवकुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद यादव, संरक्षक लक्ष्मण यादव, रामकुमार यादव, दयाशंकर यादव, उत्तम यादव, अनुज यादव और संत कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट