... खबर पत्रवार्ता : रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : रायगढ़ मेरा परिवार, मैं अपने परिवार से मिलने आया हूँ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

 


रायगढ़, टीम पत्रवार्ता, 05 सितम्बर 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के ग्राम बायंग (कछार) में मांड नदी पर बनने वाले बायंग एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। 38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह एनीकट क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। इसके निर्माण से भू-जल स्तर में वृद्धि होगी, आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और लगभग 100 हेक्टेयर क्षेत्र में सोलर संयंत्र तथा पाइपलाइन के माध्यम से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

भूमिपूजन अवसर पर ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रायगढ़ उनका परिवार है और वे आज अपने परिवार से मिलने आए हैं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की जनता ने बीते 20 वर्षों तक उन्हें सांसद बनाकर दिल्ली भेजा और अब मुख्यमंत्री के रूप में वे अपने लोगों के बीच आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 20 महीनों में राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। इसमें धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से, 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता, तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका वितरण, किसानों को धान बोनस और 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद जैसी योजनाएँ शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले लोग जेल के अंदर हैं और कई और जाने की तैयारी में हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए रामलला दर्शन योजना तथा बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा योजना भी प्रारंभ की गई है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि बायंग एनीकट भूमिपूजन का यह दिन ग्राम कछार के लिए ऐतिहासिक है। सरकार ने जो वादे किए थे उन्हें पूरा कर दिखाया है। अब गांव-गांव में प्रधानमंत्री आवास बन रहे हैं और महतारी वंदन योजना की राशि भी समय पर महिलाओं के खाते में पहुँच रही है।

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ का बीते 20 वर्षों तक संसद में प्रतिनिधित्व किया है और शायद ही कोई ऐसा गांव बचा हो जहाँ वे न पहुँचे हों। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने अभी केवल 20 महीने हुए हैं और इस दौरान अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि केवल कछार गांव में ही 180 से अधिक प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं, वहीं किसानों को बोनस और भूमिहीन मजदूरों को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपये की राशि दी जा रही है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई गाथा लिख रहा है। माताएँ-बहनें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। एनीकट बनने से किसानों को सिंचाई की बड़ी सुविधा मिलेगी और कृषि उत्पादन बढ़ेगा।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुजाता सुखलाल चौहान, जनपद सदस्य गंगाबाई पटेल, ग्राम बायंग के सरपंच गौरीशंकर सिदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट