... खबर पत्रवार्ता : महतारी वंदन योजना : माताओं बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : महतारी वंदन योजना : माताओं बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय।

 


रायगढ़,टीम पत्रवार्ता,05 सितम्बर 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित भव्य कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 19वीं किस्त का भुगतान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की 69,15,994 महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 1000-1000 रुपये अंतरित किए। एक क्लिक में 647.13 करोड़ रुपये की यह राशि हितग्राहियों तक पहुँची

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “महतारी वंदन योजना महिलाओं के आत्मसम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह योजना न केवल माताओं-बहनों के जीवन स्तर को बेहतर बना रही है, बल्कि पूरे परिवार की आर्थिक मजबूती और समाज की उन्नति में भी सहायक है।”

उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2024 से प्रारंभ हुई इस योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 69 लाख पात्र महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। 19वीं किस्त सहित अब तक कुल 12,376.19 करोड़ रुपये की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में पहुँचाई जा चुकी है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि योजना ने महिलाओं के जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और सम्मान का संचार किया है। “यह योजना केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पूरे परिवार और समाज में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।”

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं के विकास, सुरक्षा और स्वाभिमान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा महतारी वंदन योजना को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट