रामनगर,उत्तराखंड, टीम पत्रवार्ता, 15 सितंबर 2025
देवभूमि उत्तराखंड के रामनगर में आयोजित राजपूताना बिज़नेस समिट – 2025 में घर वापसी अभियान प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को “आज का कर्मवीर अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया।
समाजहित और राष्ट्रहित में निरंतर किए जा रहे कार्यों, विशेषकर घर वापसी अभियान और सामाजिक जन कल्याणकारी पहलों हेतु उन्हें यह सम्मान महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री जयकुमार रावल और बिहार के कैबिनेट मंत्री राजू सिंह ने प्रदान किया।
इस अवसर पर महाराणा लक्ष्यराज सिंह, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ नेता बृजभूषण सिंह, संत-महात्मा, समाजसेवी, व्यवसाय जगत व राजनीति क्षेत्र की अनेक जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आर.पी. सिंह की दूरदर्शी सोच की सराहना की गई।
सम्मान पाकर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा—“यह पुरस्कार मेरे लिए केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक प्रेरणा है कि घर वापसी अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों को और अधिक गति देकर समाज व राष्ट्र की सेवा करता रहूँ।”



0 Comments