... पत्रवार्ता बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद गठन से पहले सरगुजा से दो विधायक रायपुर रवाना।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

Breaking News

📰 ताज़ा खबर: प्रधानमंत्री ने नई योजना की घोषणा की | मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया | शेयर बाजार में तेज़ गिरावट

पत्रवार्ता बिग ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ मंत्री परिषद गठन से पहले सरगुजा से दो विधायक रायपुर रवाना।



अम्बिकापुर,टीम पत्रवार्ता,16 अगस्त 2025

 छत्तीसगढ़ में नई मंत्री परिषद के गठन को लेकर सरगुजा संभाग में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार में सरगुजा से चेहरों को मंत्रीमंडल में शामिल किया जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, तीन नए मंत्रियों को कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना है, जिनमें सरगुजा संभाग से भी प्रतिनिधित्व तय माना जा रहा है।

संभावित दावेदारों का प्रोफाइल

राजेश अग्रवाल – पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव को हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं।

प्रबोध मिंज – दो बार अम्बिकापुर नगर निगम के महापौर रहे, साथ ही आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं।

रामकुमार टोप्पो – पूर्व मंत्री अमरजीत भगत को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं, उनकी दावेदारी भी मजबूत मानी जा रही है।

राजेश अग्रवाल और प्रबोध मिंज के रायपुर रवाना होने से सरगुजा की सियासत में नई सरगर्मी देखने को मिल रही है।हालांकि तीन नए मंत्रियों में प्रदेश स्तर पर दुर्ग से गजेंद्र यादव,रायपुर से पुरंदर मिश्रा,आरंग से खुशवंत सिंह साहेब,अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल के नामों की चर्चा चल रही है।




Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट