रायपुर, टीम पत्रवार्ता, 22 अगस्त 2025
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान पहुंचते ही राजधानी टोक्यो स्थित ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में पूजा-अर्चना की। टोक्यो का यह प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर शांति व सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने यहां छत्तीसगढ़ की ढाई–तीन करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि “असाकुसा मंदिर मानवता को शांति और शक्ति का संदेश देता है, यही भाव छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं में भी परिलक्षित होता है।”
उल्लेखनीय है कि भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर है। इस ग्लोबल आउटरीच मिशन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसर तलाशना है।
0 Comments