जशपुर, टीम पत्रवार्ता,25 जुलाई 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बगिया स्थित अपने निवास कार्यालय में जनदर्शन लेकर लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के लिए निर्देशित भी किया।
जनदर्शन के दौरान ग्राम जामबहार, तहसील फरसाबहार की फूलमती बाई उम्र 55 साल की एक दुर्घटना में गिरने की वजह से चलने फिरने में काफी दिक्कत हो रही थी। मुख्यमंत्री के समक्ष फूलमती ने अपनी परेशानियों का उल्लेख किया और ट्राईसाईकिल की मांग की। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर उन्हें तत्काल ट्राईसाईकिल प्रदान किया गया। ट्राईसाईकिल मिलने पर फूलमती ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। शासन की योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। जनदर्शन के माध्यम से जमीनी स्तर पर ग्रामीणजनों को हो रही समस्याओं कि जानकारी मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश भी दिए।
0 Comments