... खबर पत्रवार्ता:बस्तर अब भय नहीं, विश्वास और विकास की पहचान बनेगा" मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,बस्तर रेंज में ₹2.54 करोड़ के इनामी 66 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण, शामिल हैं माओवादी नेता रामन्ना ईरपा।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता:बस्तर अब भय नहीं, विश्वास और विकास की पहचान बनेगा" मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,बस्तर रेंज में ₹2.54 करोड़ के इनामी 66 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण, शामिल हैं माओवादी नेता रामन्ना ईरपा।


रायपुर, टीम पत्रवार्ता 25 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर में नक्सलवाद की काली रात अब ढल रही है और विकास की नई सुबह का उदय हो चुका है। यह बदलाव डबल इंजन सरकार की सुशासन, सुरक्षा और पुनर्वास की नीति का ऐतिहासिक परिणाम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर रेंज में ₹2.54 करोड़ के इनामी 66 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें ₹25 लाख के इनामी शीर्ष माओवादी नेता एसजेडसीएम (SZCM) रामन्ना ईरपा उर्फ जगदीश भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि एक ही दिन में बीजापुर से 25, दंतेवाड़ा से 15, कांकेर से 13, नारायणपुर से 8 और सुकमा से 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर वे अब हिंसा का मार्ग छोड़कर शांति और विकास की ओर लौट रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बीते 18 महीनों में 1,570 माओवादी कैडर मुख्यधारा में लौट चुके हैं, जो सरकार की पारदर्शी नीति और जनहितकारी दृष्टिकोण का परिणाम है। यह सामाजिक और आर्थिक पुनर्निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में राज्य सरकार बस्तर के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर समान रूप से कार्य कर रही है। बस्तर में अब सड़कों का विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल और परिवहन जैसी सुविधाएं तेज़ी से पहुँच रही हैं।

उन्होंने “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह नीति न केवल आत्मसमर्पण करने वालों को नया जीवन देती है, बल्कि बस्तर के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखती है।

मुख्य बिंदु:

₹2.54 करोड़ के इनामी 66 नक्सलियों का समर्पण

₹25 लाख के इनामी SZCM रामन्ना ईरपा भी शामिल

18 महीनों में 1,570 नक्सली कैडरों ने छोड़ा हथियार

डबल इंजन सरकार की पुनर्वास नीति का ऐतिहासिक असर

बस्तर के सुदूर क्षेत्रों में पहुँच रही हैं बुनियादी सुविधाएं

नक्सलवाद की रात ढली, बस्तर में विकास की नई सुबह : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय।


    ।। टीम पत्रवार्ता।।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट