जशपुर,टीम पत्रवार्ता,23 जून 2025
जशपुर विधायक रायमुनि भगत मंडल के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची जहां उन्होंने सभी से आह्वान किया कि अपने आसपास वृक्षारोपण जरूर करें। संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत बगीचा मंडल के सरबकोम्बो कल्याण आश्रम में मंडल कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी।जिसमें जशपुर विधायक रायमुनी भगत शामिल हुई।केंद्र में भाजपा के मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार द्वारा जन जन तक पहुंचाए जाने वाली उपलब्धियों एवं लाभ को कार्यकर्ताओं को बताया गया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा वृक्षारोपण करने के लिए संदेश दिया गया।बगीचा मंडल अध्यक्ष हरीश कुमार आरिक,विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री मुकेश शर्मा,जिला उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद गुप्ता “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रीना बारला, महामंत्री पवन सिंह,राजकिशोर जायसवाल, ब्लॉक के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं महामंत्री, बूथ अध्यक्ष ,संयोजक शक्तिकेंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक सहित 300 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 Comments