... खबर पत्रवार्ता : डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बगीचा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,तन मन की शुद्धि के साथ योग से आध्यात्मिक विकास - भूपेंद्र थवाईत।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता : डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बगीचा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस,तन मन की शुद्धि के साथ योग से आध्यात्मिक विकास - भूपेंद्र थवाईत।

 

जशपुर,बगीचा,टीम पत्रवार्ता,22जून 2025

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बगीचा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस विशेष आयोजन का नेतृत्व प्राचार्य उदय प्रकाश पाण्डे ने किया वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ से प्रशिक्षित योगाचार्य भूपेंद्र थवाईत रहे जिन्होंने सभी को योग के लिए प्रशिक्षित किया।

प्रातः कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुई,जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। इसके पश्चात योगाचार्य भूपेंद्र थवाईत के द्वारा अनुलोम-विलोम,भस्त्रिका, कपालभाति,भ्रामरी प्राणायाम और सूर्य नमस्कार जैसे महत्वपूर्ण योगासनों का अभ्यास कराया गया। उन्होंने इन योग अभ्यासों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मन को स्थिरता और आत्मा को शांति भी प्रदान करता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 400 छात्र-छात्राएं और समस्त शिक्षकगण सक्रिय रूप से शामिल हुए। योग सत्र के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह देखते ही बन रहा था।विद्यालय के प्राचार्य उदय प्रकाश पाण्डे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन की समग्रता से जुड़ा एक मार्ग है जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है।" उन्होंने वर्तमान समय में मोबाइल और तकनीकी उपकरणों में उलझे बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि "प्रकृति के साथ जुड़ाव और योगाभ्यास जीवन में संतुलन लाने के लिए अत्यंत आवश्यक है।"

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों की महत्ता समझाते हुए श्री पाण्डे ने कहा, "माता-पिता हमारे लिए देवतुल्य हैं। हमें प्रतिदिन उनका चरणस्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए, क्योंकि उनका आशीर्वाद ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।"कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया। इस आयोजन ने विद्यालय में न केवल योग के प्रति रुचि को बढ़ावा दिया, बल्कि जीवन मूल्यों और अनुशासन का भी संदेश दिया।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : धान खरीदी में ऐतिहासिक वृद्धि: किसानों को मिलेगा सीधा लाभ — डबल इंजन सरकार के फैसले से उत्साहित मुख्यमंत्री।