... खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री पहुंचे जशपुर,ऑपरेशन सिंदुर हस्ताक्षर अभियान चलाकर दिया एकता का संदेश,शहीद परिवारों के सम्मान के बाद निकली भव्य तिरंगा यात्रा।


पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री पहुंचे जशपुर,ऑपरेशन सिंदुर हस्ताक्षर अभियान चलाकर दिया एकता का संदेश,शहीद परिवारों के सम्मान के बाद निकली भव्य तिरंगा यात्रा।

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,17 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चराईडाड़ स्थित शिव मंदिर प्रांगण पहुंचे यहां वे तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए और शहीद परिवारों के परिजनों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर ऑपरेशन सिंदुर की सफलता का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, पद्मश्री जगेश्वर यादव, विक्रमादित्य सिंह जुदेव,भरत साय,कृष्णा राय, सरगुजा कमिश्नर नरेन्द्र कुमार दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशी मोहन सिंह समेत,जनप्रतिनिधिगण, आम नागरिक और सभी वर्गों के लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने बगीचा विकासखंड के शहीद जवान एल के तिर्की के परिजन पत्नी श्रीमती रोजालिया तिर्की, शहीद जवान एमानुएल केरकेट्टा की पत्नी श्रीमती निर्मला केरकेट्टा, शहीद जवान अलेक्जेंडर लकडा पत्नी श्रीमती अल्मा लकड़ा इसी प्रकार शहीद जवान स्व प्रभु प्रकाश की पत्नी श्रीमती ईमालिया एक्का, शहीद जवान सुनीत लकड़ा के परिजन ऐलिन लकड़ा, शहीद जवान एच सी इलिसियुस लकड़ा परिजन कान्ति लकड़ा और जशपुर विकास खंड के भूतपूर्व सैनिक नायक राजू राम। इसी प्रकार कांसाबेल विकास खंड के भूतपूर्व सैनिक स्वर्गीय रजनीश बड़ा के परिजन मनोभा केरकेट्टा कुनकुरी विकास खंड के भूतपूर्व सैनिक स्वर्गीय फबीयानोस लकड़ा के परिजन पत्नी श्रीमती सुशन लकड़ा को और शहीद जवान सिमोन केरकेट्टा की बहु माटिल्डा केरकेट्टा को सम्मानित किया गया।


Post a Comment

0 Comments


जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत