... खबर पत्रवार्ता : केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज राजधानी में जनादेश परब कार्यक्रम को करेंगे संबोधित,साइंस कॉलेज ग्राउंड में सुशासन के एक साल की दिखेगी झलक,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एक वर्ष पूरे होने पर मनाया जा रहा जनादेश परब।


पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज राजधानी में जनादेश परब कार्यक्रम को करेंगे संबोधित,साइंस कॉलेज ग्राउंड में सुशासन के एक साल की दिखेगी झलक,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के एक वर्ष पूरे होने पर मनाया जा रहा जनादेश परब।

 

रायपुर,टीम पत्रवार्ता,13 दिसंबर 2024

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 13 दिसम्बर को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। केन्द्रीय मंत्री  नड्डा दोपहर 3 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और वहां से सीधे साइंस कॉलेज मैदान जाएंगे, जहां वे जनादेश परब कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात शाम 4.55 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर पहुंचेंगे। केन्द्रीय मंत्री  नड्डा शाम 6.40 बजे पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय  गोपाल व्यास के निवास जांएगे। इसके बाद वे 7.40 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ में जनादेश परब मनाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन और उर्वरक मंत्री  जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय करेंगे। कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में दोपहर एक बजे से होगा जिसमें राज्य सरकार के सुशासन के एक साल की झलक दिखाई देगी। 

जनादेश परब में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में मंत्रीगण केदार कश्यप, रामविचार नेताम,  दयाल दास बघेल,  ओ.पी. चौधरी, लखन लाल देवांगन,  श्याम बिहारी जायसवाल,  टंकराम वर्मा, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि विधायक  राजेश मूणत,  गुरू खुशवंत साहेब, सुनील कुमार सोनी, पुरन्दर मिश्रा, मोती लाल साहू,  अनुज शर्मा और  इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments


जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत