... ख़बर पत्रवार्ता:भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ‘‘वीर पदयात्रा कार्यक्रम‘‘ दिखी सांस्कृतिक प्रदर्शनी,जनजातीय नायकोें की जीवन गाथा,संस्कृति का चित्रण,प्रदर्शनी का मंत्रियों ने किया अवलोकन,बच्चों ने मलखम से दिखाए अपने हुनर।


पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 9424187187 पर व्हाट्सप करें

ख़बर पत्रवार्ता:भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ‘‘वीर पदयात्रा कार्यक्रम‘‘ दिखी सांस्कृतिक प्रदर्शनी,जनजातीय नायकोें की जीवन गाथा,संस्कृति का चित्रण,प्रदर्शनी का मंत्रियों ने किया अवलोकन,बच्चों ने मलखम से दिखाए अपने हुनर।



जशपुरनगर , टीम पत्रवार्ता,13 नवम्बर 2024

छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में माटी के वीर पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ। केंद्रीय श्रम और रोजगार एवं युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ स्थल पुरना नगर में वीर पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान जशपुरवासियों ने पारम्पारिक संस्कृति से सभी अतिथियों का भव्य रूप से स्वागत किया। 



  इस दौरान माटी के वीर पदयात्रा कार्यक्रम के शुभारंभ स्थल पुरना नगर मैदान में लगाए गए जनजातीय नायकोें के जीवन गाथा, जनजातीय संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय सहित उपस्थित सभी मंत्रियों ने स्टॉल का अवलोकन किया। माटी के वीर पदयात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम में धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन वृत्त पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही बच्चों ने मलखन के माध्यम से अपने हुनर दिखाए। कार्यक्रम में खेलकूद सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले जनजातीय युवाओं तथा माई भारत से जुड़े वॉलेंटियर को सम्मानित किया गया।  



इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री पर 
ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद राधेश्याम राठिया, सरगुजा सासंद चितामणी महाराज, सरगुजा प्राधिकारण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता, राजा पाण्डेय, संभागायुक्त  गोविन्दराम चुरेन्द्र, पुलिस महानिरीक्षक  अंकित गर्ग, कलेक्टर  रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक  शशिमोहन सिंह सहित स्थानीय सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments


जशपुर के इस गांव में उपजा धर्मांतरण का विवाद,जहां से हुई थी ईसाइयत की शुरुआत