... Big ब्रेकिंग जशपुर : गोलीकांड से दहला जशपुर,एक वृद्ध महिला की मौत,कियोस्क लूटने के इरादे से आए थे दो अज्ञात बदमाश,संचालक घायल,SP मौके पर,नाकेबंदी शुरु कर पुलिस जुटी जांच में।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

Big ब्रेकिंग जशपुर : गोलीकांड से दहला जशपुर,एक वृद्ध महिला की मौत,कियोस्क लूटने के इरादे से आए थे दो अज्ञात बदमाश,संचालक घायल,SP मौके पर,नाकेबंदी शुरु कर पुलिस जुटी जांच में।

 

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,05 नवंबर 2024

जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में गोलीकांड से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है।वहीं कियोस्क संचालक पर हमला कर बदमाशों ने उसे घायल कर दिया है।

मामला है बटईकेला का जहां सँचू गुप्ता कियोस्क सेंटर का संचालन करते हैं।यहां दो अज्ञात बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बाईक में सवार होकर आए बदमाशों ने पहले रिवॉल्वर अड़ाया और पैसे की मांग करने लगे।इस दौरान बदमाशों ने बंदूक की बट से सँचू पर हमला किया जिससे वह घायल हो गया।वहीं गोली सँचू की दादी को लगी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

घायल को कांसाबेल अस्पताल ले जाया गया है।वहीं मौके पर कांसाबेल पुलिस पहुंच गई है।एसपी स्वयं मामले की जांच में जुट हैं।बताया जा रहा है कि आरोपी बाईक छोड़कर फरार हो गए हैं।पुलिस सर्चिंग में लगी हुई है।बहरहाल इस घटना से दहशत का माहौल है।पुलिस नाकेबंदी कर लगातार सर्चिंग कर रही है।एडिशनल एसपी निमिषा पांडेय,विजय सिंह राजपूत मौके पर जांच में जुटे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट