... खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद गठित,विधायक रायमुनि भगत,गोमती साय,वेदप्रकाश भगत समेत इनको मिली जिम्मेदारी,13 विधायकों के साथ 4 सामाजिक कार्यकर्ता शामिल।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद गठित,विधायक रायमुनि भगत,गोमती साय,वेदप्रकाश भगत समेत इनको मिली जिम्मेदारी,13 विधायकों के साथ 4 सामाजिक कार्यकर्ता शामिल।

रायपुर, टीम पत्रवार्ता,09 नवम्बर 2024

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद गठित कर दी गई है। इसकी अधिसूचना का प्रकाशन आज आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा किया गया है। आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम इस परिषद के उपाध्यक्ष बनाये गए है। 

इस परिषद के कुल 18 सदस्य है,जिसमें वन मंत्री सहित 13 विधायक और 4 सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव/सचिव इस परिषद के सचिव होंगे। इस परिषद के विधानसभा में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधियों से मनोनीत सदस्य उस समय तक सदस्य रहेंगे जब तक कि वे विधानसभा के सदस्य रहेंगे। अन्य सदस्य परिषद् में उनके मनोनयन की तारीख से एक वर्ष की अवधि तक परिषद् के सदस्य रहेंगे।

छत्तीसगढ़ जनजातीय सलाहकार परिषद में वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक सुश्री लता उसेण्डी, श्रीमती रेणुका सिंह, श्रीमती शंकुतला सिंह पोर्ते, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, श्रीमती रायमुनी भगत, श्रीमती गोमती साय, विधायक सर्वश्री रामकुमार टोप्पो, प्रणव कुमार मरपची, विक्रम उसेण्डी, आशाराम नेताम, नीलकंठ टेकाम, विनायक गोयल, चैतराम अटामी सदस्य के रूप में शामिल हैं। रामनाथ कश्यप, रघुराज सिंह उईके,  वेदप्रकाश भगत, कृष्ण कुमार वैष्णव भी इस समिति के सदस्य होंगे।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट