... ख़बर पत्रवार्ता:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से रातु राम को मिला तत्काल ट्राई सायकल,सीएम कैंप कार्यालय में राम ने सहायता के लिए किया था आवेदन,दुर्घटना होने पर चलने-फिरने में थे असमर्थ, ट्राई सायकल मिलने पर राह हुई आसान,रातु राम ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ख़बर पत्रवार्ता:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से रातु राम को मिला तत्काल ट्राई सायकल,सीएम कैंप कार्यालय में राम ने सहायता के लिए किया था आवेदन,दुर्घटना होने पर चलने-फिरने में थे असमर्थ, ट्राई सायकल मिलने पर राह हुई आसान,रातु राम ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।

 *समाचार*


जशपुरनगर, टीम पत्रवार्ता,03 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की पहल पर कुनकुरी के शंकर नगर निवासी  रातु राम को तत्काल ट्राई सायकल प्रदान किया गया है।  रातु राम पांच साल पहले एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, तब से वे चलने-फिरने में असमर्थ थे। दुर्घटना के बाद से उनकी जिंदगी कठिन हो गई थी और वे अपने रोजमर्रा के कामों को करने में असमर्थ थे। इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में जाकर मुख्यमंत्री साय से गुहार लगाई थी।

  रातु राम ने अपनी समस्या रखते हुए मुख्यमंत्री से मदद की अपील की, जिस पर सीएम कैंप कार्यालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें ट्राई सायकल प्रदान करने के निर्देश दिए। ट्राई सायकल मिलने के बाद रातु राम अब आसानी से अपने दैनिक कार्यों को पूरा कर पा रहे हैं और उनका जीवन फिर से सामान्य हो रहा है। उन्होंने इस मदद के लिए मुख्यमंत्री  साय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी सहायता ने उन्हें एक नई उम्मीद दी है। इस पहल से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री साय जनता की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के प्रति गंभीर हैं। इस घटना से जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का भरोसा और भी मजबूत हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान में शामिल हुईं जशपुर विधायक रायमुनी भगत — विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण।