... खबर पत्रवार्ता : जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष को बताया प्रेरणाप्रद,मुंडा समाज के लोग वीरता के प्रतीक बिरसा की जन्मस्थली का करेंगे दर्शन,रायमुनि भगत ने तीर्थयात्रियों को किया रवाना।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


खबर पत्रवार्ता : जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष को बताया प्रेरणाप्रद,मुंडा समाज के लोग वीरता के प्रतीक बिरसा की जन्मस्थली का करेंगे दर्शन,रायमुनि भगत ने तीर्थयात्रियों को किया रवाना।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,15 जनवरी 2024

जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने रविवार को मुंडा समाज के डेढ़ सौ से अधिक तीर्थयात्रियों को हरी झंडी दिखा कर,झारखंड के खूंटी जिले में स्थित भगवान बिरसामुंडा की जन्म स्थली के दर्शन के लिए रवाना किया। इस दौरान डीडीसी रीना बरला और वनवासी कल्याण आश्रम के योगेश बापट उपस्थित थे। 

भारत के स्वंत्रता आंदोलन में भगवान बिरसामुंडा और मुंडा समाज के महान योगदान का स्मरण करते हुए,विधायक ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अत्याचारी अंग्रेजी सरकार के खिलाफ जनजातिय समाज को जागृत करने और देश को परतंत्रता की जंजीर से मुक्त करने के लिए बलिदान दिया था। उनका यह बलिदान और समाज के विकास के लिए उनका योगदान,पीढ़ियों तक,जनजातिय समाज के लोगों को देश और समाज सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

डीडीसी रीना बरला ने बताया कि एक दिवसीय प्रवास में जिले भर के मुंडा समाज के 175 से अधिक तीर्थयात्री शामिल हैं। उन्होनें बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली इलिहातू का दर्शन करना हम सारे लोगों के लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होनें बताया कि इलिहातू के साथ ही सारे लोगों ने ढोमबारीबुरु जंगल के उस स्थान का भी दर्शन किया,जहां पर अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को पकड़ने के लिए अंग्रेजी सेना ने घेर लिया था। अंग्रेजों ने घेरा बंदी के बाद भी भगवान बिरसा मुंडा को तो गिरफ्तार नहीं कर पाए,लेकिन,उन्होनें निहत्थे और बेकसूर लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी थी। इसमें बड़ी संख्या में मुंडा समाज के लोग बलिदान हो गए थे। अपने पूर्वजों के इस बलिदान पर,मुंडा समाज को गर्व है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान में शामिल हुईं जशपुर विधायक रायमुनी भगत — विधानसभा परिसर में किया पौधरोपण।