... जशपुर की सियासत : देखिए राय,राजा और साय की रणनीति के साथ जशपुर में कैसे खिला कमल,जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,महामंत्री मुकेश शर्मा व भरत सिंह की जोड़ी ने भेदा कांग्रेस का चक्रव्यूह,जशपुर जिले में भाजपा के जीत के लिए खुड़िया रानी में नारियल चढ़ाने से लेकर विजय तक की इनसाईड स्टोरी सिर्फ पत्रवार्ता पर।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

जशपुर की सियासत : देखिए राय,राजा और साय की रणनीति के साथ जशपुर में कैसे खिला कमल,जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,महामंत्री मुकेश शर्मा व भरत सिंह की जोड़ी ने भेदा कांग्रेस का चक्रव्यूह,जशपुर जिले में भाजपा के जीत के लिए खुड़िया रानी में नारियल चढ़ाने से लेकर विजय तक की इनसाईड स्टोरी सिर्फ पत्रवार्ता पर।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,05  दिसंबर 2023 

जशपुर जिले की तीन विधानसभा सीटों में भाजपा की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है।उल्लेखनीय है कि जशपुर में कृष्ण कुमार राय,रणविजय सिंह जूदेव के साथ विष्णुदेव साय व गोमती साय का समीकरण जबरदस्त फ़ीट बैठा है।जिसका परिणाम है की कांग्रेस चारों  खाने चित्त हो गई है।जशपुर,कुनकुरी समेत पत्थलगांव में प्रचंड मतों से आज भाजपा के विधायक जीतकर सरकार बना रहे हैं।

जिसका जितना विरोध हुआ वह उतना ही निखर कर सामने आया।बात करें जशपुर विधानसभा की तो रायमुनि भगत के टिकट वितरण से लेकर चुनाव तक उन्हें काफी विरोधों का सामना करना पड़ा।यहां तक कि भी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।इसके बावजूद जिले के धुरंधर राजनीतिज्ञ कृष्णकुमार राय कहते रहे हम 15 हजार से भी ज्यादा मतों से जीत हासिल करेंगे।आज रायमुनि भगत ने प्रचंड मतों से जीत हासिल कर ली है।

जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने जहां पत्थलगांव का मोर्चा सम्हाला वहीं जशपुर के बगीचा में जिला महामंत्री मुकेश शर्मा व कुनकुरी में भरत सिंह ने अहम भूमिका निभाई।इसमें जिला कोषाध्यक्ष राम गर्ग व ओमप्रकाश सिन्हा,उमेश प्रधान ने लगातार समन्वय स्थापित करने का कार्य किया।

दरअसल जशपुर विधानसभा में बगीचा के निचले व पाठ क्षेत्र से भाजपा को रिकार्ड तोड बढ़त दिलाने के लिए मंडल अध्यक्ष सलोने मिश्रा,शंकर गुप्ता समेत महामंत्री हरीश आरिक, पवन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संगठनात्मक कार्य किया गया जिससे कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेसियों को फील्ड से बाहर रखने में सफल रहे।सन्ना व पंडरा पाठ मंडल के कार्यकर्ताओं ने रातदिन एक कर मेहनत किया।इधर जशपुर शहर की स्थिति ठीक करने के लिए बहुरानी प्रियम्वदा सिंह जूदेव को उतारा गया जिसके बाद भाजपा बढ़त लेकर शहर में आगे रही।जिसका परिणाम है कि सत्रह हजार मतों से रायमुनि भगत के सिर विधायकी का ताज सज पाया है।

इधर कुनकुरी में जिस विष्णुदेव साय की साफ स्पष्ट छवि को कांग्रेसियों ने कमजोर बताते हुए अपनी जमीन तैयार करने का प्रयास किया उसी मजबूती के साथ भाजपा की अलग अलग टीम गांव घर तक जाकर अपने वोटों को एकजुट करती नजर आई।यहां जिला महामंत्री भरत सिंह,विजय आदित्य सिंह जूदेव,पूर्व विधायक भरत साय, वेदप्रकाश भगत की रणनीति के सामने कांग्रेस के यूडी मिंज को करारी हार का सामना करना पड़ा।

कुनकुरी विधानसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आपसी फोड़ का लाभ भाजपा को मिला वहीं भाजपा के चाणक्य अमित शाह व सतपाल महाराज के तूफानी दौरे ने हिंदू वोटों को एकजुट करने का कार्य किया।पिछले पांच साल में विधायक रहे यूडी मिंज व उनके कार्यकर्ताओं के विरुद्ध लोगों का गुस्सा फुटकर बाहर आया और लगभग 25 हजार मतों से विष्णुदेव साय विजयी हुए।

पत्थलगांव विधानसभा जहां पिछले 40 साल से विधायक रहे रामपूकार सिंह को इस बार सांसद गोमती साय ने पटखनी देते हुए पत्थलगांव को एक नई आस दी है।यहां के लोगों में रामपुकार सिंह के विरुद्ध जमकर नाराजगी थी।शहर और ग्रामीण मंडल ने जो काम किया उसके अलावे यहां गोमती साय की बी टीम ने भी शानदार काम किया।जहां संगठन की पकड़ कमजोर होती दिखी वहां बी टीम ने काम किया जिसकी जिम्मेदारी वरुण जैन,अंकित बंसल एवं अवधेश गुप्ता ने निभाई।हरजीत सिंह भाटिया के कुशल नेतृत्व में इस बार पत्थलगांव ग्रामीण मंडल के आठ हजार वोटों का अंतर 3 हजार हो गया। वहीं शहर व लुड़ेग मंडल में भी वोटों का अंतर कम हुआ है।

यहां खास बात यह रही की जशपुर,कुनकुरी व पत्थलगांव में लगातार संघ,कल्याण आश्रम के कार्यकर्ता डोर टू डोर जनसंपर्क करते रहे जिससे भाजपा के प्रति माहौल अच्छा बना रहा।

बहरहाल जशपुर जिले में जिस संकल्प के साथ पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने माता खुड़िया रानी को नारियल चढ़ाकर तीनों सीटों पर विजय की कामना की थी वह आज पूरी हो चुकी है।रणविजय सिंह जूदेव ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व नव निर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दी हैं। 



Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब