... खबर पत्रवार्ता : छठ घाटों की गंदगी पर सत्येंद्र सिंह ने उठाई आवाज, वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्रकाश पाण्डेय ने किया समर्थन,जशपुर में छठ पर्व की तैयारियों के बीच घाटों की बदहाल स्थिति पर उठे सवाल, तालाबों में सीवरेज का पानी पहुंचने और गंदगी को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

खबर पत्रवार्ता : छठ घाटों की गंदगी पर सत्येंद्र सिंह ने उठाई आवाज, वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्रकाश पाण्डेय ने किया समर्थन,जशपुर में छठ पर्व की तैयारियों के बीच घाटों की बदहाल स्थिति पर उठे सवाल, तालाबों में सीवरेज का पानी पहुंचने और गंदगी को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग।

 


जशपुर, टीम पत्रवार्ता, 15 नवम्बर 2026

 लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा से पहले जशपुर के छठ घाटों की साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से घाटों की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए प्रशासन और आम नागरिकों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।

सत्येंद्र सिंह ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि छठ पर्व स्वच्छता, सात्विकता और प्रकृति के प्रति आस्था का संदेश देता है, लेकिन जशपुर के जिन घाटों पर छठ पूजा की जाती है, वहां की स्थिति इस पर्व की मूल भावना के विपरीत नजर आ रही है। उन्होंने तालाबों में सीवरेज का पानी पहुंचने और गंदगी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस जल में श्रद्धालु भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे, उसी जल की स्वच्छता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी मिलकर इस समस्या की पहचान करें और जशपुर को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। साथ ही प्रशासन से भी इस मामले में चौकस रहने और घाटों की वास्तविक स्थिति पर ध्यान देने की अपेक्षा जताई।

रामप्रकाश पाण्डेय ने भी उठाई प्रशासन की जवाबदेही का सवाल

सत्येंद्र सिंह की इस पहल का वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्रकाश पाण्डेय ने समर्थन किया है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि जशपुर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को पहले भी फेसबुक लाइव के माध्यम से घाटों की बदहाली दिखाई गई थी, लेकिन समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब बड़े नेता जशपुर तालाब को छोड़कर दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं और पवित्र छठ पूजा के लिए कुछ लोग लावा नदी की ओर प्रस्थान कर गए हैं।

आस्था के पर्व से पहले प्रशासन के सामने चुनौती

छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि स्वच्छता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का भी पर्व है। ऐसे में छठ घाटों की सफाई, तालाबों में गंदे पानी के प्रवेश पर रोक और श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

अब सवाल यह है कि छठ पूजा से पहले संबंधित विभाग घाटों की सफाई और जल की स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए क्या ठोस कदम उठाते हैं?

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट