... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जशपुर विधानसभा के विकास कार्यों की शुरुआत होगी माता खुड़ियारानी धाम से - विधायक रायमुनि भगत,जशपुर विधानसभा के जुटेंगे कार्यकर्ता,सीएम शपथ के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं से मिलेंगी रायमुनि भगत।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : जशपुर विधानसभा के विकास कार्यों की शुरुआत होगी माता खुड़ियारानी धाम से - विधायक रायमुनि भगत,जशपुर विधानसभा के जुटेंगे कार्यकर्ता,सीएम शपथ के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं से मिलेंगी रायमुनि भगत।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,16 दिसंबर 2023

BY योगेश थवाईत

जशपुर समेत प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद यह जशपुर जिले का बड़ा सौभाग्य है कि यहां से भाजपा के कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया गया है।यह बातें रायमुनि भगत ने क्षेत्र की जनता को आभार ज्ञापित करते हुए कहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि जशपुर विधायक रायमुनि भगत सीएम विष्णुदेव साय के रायपुर शपथ कार्यक्रम से जशपुर लौट आई हैं।उन्होंने सीएम श्री साय को जशपुर वासियों की ओर से बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ के समुन्नत विकास की कामना की है।

जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने बताया कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता है क्षेत्र की जनता से किया गया वादा पूरा करना।इसके लिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित करते हुए विकास कार्यों को गति देते हुए तत्परता से कार्य करने की बात कही है।

श्रीमती रायमुनि भगत ने कहा कि जशपुर विधानसभा के विकास कार्यों की शुरुआत माता खुड़िया रानी के दरबार से होगी जहां उन्होंने चुनाव से पहले सड़क निर्माण की बात कही थी।

उल्लेखनीय है कि खुड़िया रानी से भाजपा के परिवर्तन यात्रा का शंखनाद हुआ था और यहीं से रायमुनि भगत ने चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता केके राय व जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने बताया कि जशपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।यहां की प्राकृतिक छटा व सुंदरता को सहेजने व संवर्धित करने का कार्य प्राथमिकता से होगा।

मुकेश शर्मा ने बताया कि अगले रविवार को माता खुड़िया रानी धाम में जशपुर विधायक रायमुनि भगत व मंडल कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में जशपुर विधानसभा के विकास कार्यों की शुरुआत होगी।इसके लिए सभी मंडलों को सूचित किया गया है।


Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब