... राजनीति : भाजपा की बड़ी रणनीति,जशपुर से बस्तर तक निकलेगा "विजय रथ",फिर से एक दांव मोदी के नौ साल बेमिसाल,कांग्रेस की वायदाखिलाफी को लेकर घर घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता,सांसद गोमती साय समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने किया प्रेस को किया सम्बोधित।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

राजनीति : भाजपा की बड़ी रणनीति,जशपुर से बस्तर तक निकलेगा "विजय रथ",फिर से एक दांव मोदी के नौ साल बेमिसाल,कांग्रेस की वायदाखिलाफी को लेकर घर घर जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता,सांसद गोमती साय समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने किया प्रेस को किया सम्बोधित।

 



जशपुर,टीम पत्रवार्ता,17 अगस्त 2023 

By योगेश थवाईत 

भारतीय जनता पार्टी का विजय रथ अभियान १ सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस रथ की गूंज जशपुर से लेकर बस्तर तक पहुंचाने के लिए भाजपा ने रणनीति भी तैयार कर ली है। बस्तर से रथ बिलासपुर पहुंचेगा वहीं जशपुर से भी निकला हुआ रथ बिलासपुर पहुंचेगा जहां दोनो रथों का संगम होगा।इस अनोखे फार्मूले से भाजपा छत्तीसगढ़ में वापसी के दावे कर रही है।

उल्लेखनीय है कि जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुवे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  

विष्णुदेव साय ने बताया किछत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने वापसी के लिए प्रयास तेज कर दिया है।इस क्रम में भारतीय जनता पार्टी का विजय अभियान रथ बस्तर से सहित सरगुजा जशपुर से भी निकलेगा। इस अनोखे रथ में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल सहित छत्तीसगढ़ राज्य में चाऊर वाले बाबा डॉ रमन सिंह के 15 सालों में संचालित समस्त लाभकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाते हुए कांग्रेस की विफलता और वायदाखिलाफी का जिक्र होगा।

रथ के माध्यम से भाजपा छत्तीसगढ़ में वापसी के लिए कार्य करेगा जिसमें 1 सितंबर को रथ जशपुर से मध्य क्षेत्र होते हुवे सरगुजा और बिलासपुर संभाग पहुंचेगा जहां बिलासपुर में रथ का भव्य स्वागत होना है।वहीं दूसरी तरफ 1 सितंबर को ही रथ बस्तर से भी निकलेगा जो बस्तर दुर्ग और रायपुर संभाग होते हुवे बिलासपुर पहुंचेगा यहां दोनो रथ का भव्य स्वागत करते हुवे संगम कराया जायेगा और जीत के लिए बिगुल फूंक आगामी चुनाव में तैयारी के लिए जुट जाने का लहर छोड़ा जाएगा।भारतीय जनता पार्टी इसके लिए सभी तैयारी पूर्ण करने में पूरी ताकत झोंक रही है।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद गोमती साय, पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, जिला भाजपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री द्वय भरत सिंह, मुकेश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनी भगत, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब