... ब्रेकिंग पत्रवार्ता-आयोजन: इस बार यज्ञ से होगा नए साल का स्वागत,गायत्री परिवार ने किया भूमिपूजन,नए साल की शुरुआत 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ,आखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ब्रम्हवादिनी महिला टोली द्वारा सम्पन्न होगा गायत्री महायज्ञ कथा प्रवचन,1 जनवरी को निकलेगी भव्य शोभायात्रा।

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग पत्रवार्ता-आयोजन: इस बार यज्ञ से होगा नए साल का स्वागत,गायत्री परिवार ने किया भूमिपूजन,नए साल की शुरुआत 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ,आखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ब्रम्हवादिनी महिला टोली द्वारा सम्पन्न होगा गायत्री महायज्ञ कथा प्रवचन,1 जनवरी को निकलेगी भव्य शोभायात्रा।

जशपुर,25 दिसंबर 2022

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ कार्यक्रम के लिए बगीचा के गायत्री प्रज्ञा पीठ मंगल भवन प्रांगण में भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय गायत्री परिवार के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष समेत अन्य कार्यकर्ता व माताएं बहनें उपस्थित रहे।


उल्लेखनीय है कि बगीचा गायत्री प्रज्ञा पीठ द्वारा 24 कुंडीय नवचेतना गायत्री महायज्ञ का आयोजन 1 जनवरी से 4 जनवरी तक किया जा रहा है। जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार से ब्रह्म वादिनी बहनों की टोली के द्वारा वैदिक विधि विधान के साथ यज्ञ कर्म का संपादन किया जाएगा।1 जनवरी को भव्य कलश यात्रा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी इज़के बाद 4 जनवरी तक नित्य यज्ञ,कथा,प्रवचन व संस्कार का कार्यक्रम निर्धारित है।

इस कार्यक्रम को लेकर नगर के लोगों में खासा उत्साह है।वहीं गायत्री परिजन बगीचा विकासखंड के सभी गांव में पहुंचकर गोष्ठी के माध्यम से घर घर तक पहुंच रहे हैं।एक मुट्ठी चावल व अंशदान के माध्यम से यह 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न होने जा रहा है।जिसके लिए गांव गांव से लोग श्रद्धालु अन्न दान एवं अंशदान समर्पित कर रहे हैं

गायत्री प्रज्ञा पीठ बगीचा के समन्वयक हरिशंकर यादव ने बताया कि वर्तमान समय में विश्व के सामने बड़ा संकट है और यज्ञ के माध्यम से इस वैश्विक संकट से उबरने के लिए परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य ने व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण राष्ट्र निर्माण के साथ विश्व निर्माण का सूत्र दिया है।जिस पर चलते हुए विचार क्रांति अभियान के माध्यम से यज्ञीय जीवन शैली को अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम यज्ञ है।इस यज्ञ कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे।

आज नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में भूमि पूजन के साथ कार्यक्रम स्थल में यज्ञ की तैयारी शुरू कर दी गई है।भूमि पूजन के अवसर पर ब्लॉक समन्वयक हरिशंकर यादव यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा,प्रमोद गुप्ता,बजरंग अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,पंकज जैन समेत गायत्री परिजन व यज्ञ आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नववर्ष के आगमन का स्वागत इस बार यज्ञ से होगा जिसको लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब