कानपुर,टीम पत्रवार्ता,02 अक्टूबर 2022
उत्तरप्रदेश के जनपद कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक,कानपुर में भीषण हादसे में 26 से अधिक की मौत की ख़बर है।28 लोग अब भी घायल बताए जा रहे हैं।
वीडियो
नवरात्रि की षष्ठी तिथि पर यूपी के कानपुर जनपद में आज श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर की ट्राली के कानपुर में एक तालाब में पलटने से 26 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।दो दर्जन लोग घायल हुए हैं,जिन्हें अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।सभी श्रद्धालु यूपी के फतेहपुर के पास जगतपुर में चंडिका देवी के दर्शन कर कानपुर देहात लौट रहे थे।मृतकों में बच्चे व महिलायें अधिक हैं।
ट्राली में 45 से 50 लोग भरे हुए थे।पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया है।योगी आदित्यनाथ ने तत्काल डीएम व एसपी समेत स्वास्थ्य महकमे को समुचित व्यवस्था के लिए कहा है।
कुछ लोग तैरकर बाहर निकले।मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।
अबतक
० श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी,
० करीब 28 लोग गंभीर रूप से घायल,
० 25 लोगों की मौत की भी खबर, बढ सकती है मृतकों की संख्या,
० पुलिस रेस्क्यू में जुटी,
० चंद्रिका देवी मंदिर उन्नाव से लौट रहे थे करीब 52 लोग,
० दर्शन कर वापस जा रहे थे गांव कोरथा,
० घायलों को हैलट अस्पताल भेजा गया,
० साढ कस्बे के गौशाला के पास की घटना।
0 Comments