... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : पहाड़ी कोरवा युवक गंभीर,जहर खाकर सुसाईड का प्रयास,पत्नी के चले जाने से था मानसिक अवसाद में,108 संजीवनी पंहुची मौके पर किया गया अस्पताल में भर्ती, ईलाज जारी।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग पत्रवार्ता : पहाड़ी कोरवा युवक गंभीर,जहर खाकर सुसाईड का प्रयास,पत्नी के चले जाने से था मानसिक अवसाद में,108 संजीवनी पंहुची मौके पर किया गया अस्पताल में भर्ती, ईलाज जारी।

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,16 अप्रैल 2022

BY योगेश थवाईत

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के लमदरहा गांव में एक पहाड़ी कोरवा युवक ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने का असफल प्रयास किया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लमदरहा निवासी कुबी पिता भीखू के द्वारा रासायनिक कीटनाशक का सेवन कर लिया गया।जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई और वह रह रह कर बदहवास होने लगा।

खबर है कि कीटनाशक का सेवन करने वाले पहाड़ी कोरवा की पत्नी उसे छोड़कर कहीं चली गई है। जिसके कारण वह काफी तनाव में था और उसने कीटनाशक का सेवन कर सुसाइड करने का प्रयास किया।

आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संजीवनी 108 को दी जिसके बाद ललित यादव व अमीना मिंज की टीम मौके पर पहुची और बदहवास हालत में पहाड़ी कोरवा को लेकर बगीचा अस्पताल पहुंची। जहां पहाड़ी कोरवा की हालत गंभीर बताई जा रही है वही चिकित्सक इलाज करने में जुटे हुए हैं बहरहाल पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है। और पहाड़ी कोरवा युवक की पत्नी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट