... Big ब्रेकिंग पत्रवार्ता : CM भूपेश की नई घोषणा,प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए पांच करोड़,नगर पंचायतों के लिए तीन करोड़ रु के विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे,प्रदेश के महापौरों, सभापति, नगर पालिका एवं पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का मानदेय होगा दोगुना।

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


Big ब्रेकिंग पत्रवार्ता : CM भूपेश की नई घोषणा,प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए पांच करोड़,नगर पंचायतों के लिए तीन करोड़ रु के विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे,प्रदेश के महापौरों, सभापति, नगर पालिका एवं पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का मानदेय होगा दोगुना।

 


रायपुर,टीम पत्रवार्ता,31  मार्च 2022 

BY  योगेश थवाईत 

छत्तीसगढ़  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नयी घोषणाएं करते हुए प्रदेश को नई सौगात दी है।इस बार उन्होंने नगरीय निकायों के लिए दिल खोलकर घोषणाएं की है। 

प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि हमारे प्रदेश ने तीन बार लगातार देश के स्वच्छ्तम प्रदेश का ख़िताब हासिल किया है। इसीलिए मैं आज प्रदेश के महापौरों,  सभापति,  नगर पालिका एवं पंचायतों के अध्यक्ष,  उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा करता हूं।

प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए पांच करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए तीन करोड़ रु के विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे,

आज मैं इस मंच से घोषणा करता हूँ कि महापौर,अध्यक्ष और पार्षद निधि की राशि को डेढ़ गुना किया जाएगा।

नगरीय निकायों में अधोसंरचना विकास हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। इसी प्रकार प्रदेश के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रकार कुल 579 करोड़ रु की राशि स्वीकृत की जाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को सफलतम तीन वित्तीय वर्षों में मिली उपलब्धियों की बधाई दी और चौथे नये वित्तीय वर्ष में दोगुनी-चौगुनी नयी उपलब्धियां हासिल करने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट