... CRIME ब्रेकिंग पत्रवार्ता :FIR की भनक लगते ही मध्यप्रदेश भाग रहा था आरोपी, मोबाईल सिम बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा,6 साल से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार .?

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

CRIME ब्रेकिंग पत्रवार्ता :FIR की भनक लगते ही मध्यप्रदेश भाग रहा था आरोपी, मोबाईल सिम बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा,6 साल से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार .?

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,25 फ़रवरी 2022 

BY  योगेश थवाईत 

जशपुर  जिले की पुलिस इन दिनों सायबर सेल की मदद से लगातार आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। युवती को शादी करने का झांसा देकर वर्ष 2016 से लगातार दुष्कर्म करने वाले आरोपी देवनाथ राम को अपराध पंजीबद्ध होने के 48 घंटे के भीतर कुनकुरी पुलिस ने मोरगा जिला कोरबा से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।दरअसल प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने की भनक लगते ही आरोपी मध्यप्रदेश की ओर भाग रहा था।थाना कुनकुरी में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 34/2022 धारा 376 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया है।   

कुनकुरी थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि दुलदुला क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे पूर्व परिचित आरोपी देवनाथ राम द्वारा शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर माह वर्ष 2016 से जनवरी 2022 तक विभिन्न तिथियों में कई बार दुष्कर्म किया गया। इस दौरान आरोपी ने प्रार्थिया को कुछ दिन अपने घर में रखकर दुष्कर्म किया, प्रार्थिया द्वारा शादी करने हेतु कहने पर इंकार कर दिया। 

प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी से फोन से संपर्क करने पर आरोपी अपना मोबाईल नंबर को चेंज कर दिया एवं घर छोड़कर भाग गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी देवनाथ राम के विरूद्ध धारा 376, भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
 

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर की सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से सूचना मिली कि आरोपी मध्यप्रदेश की ओर भाग रहा है, इस सूचना पर थाना कुनकुरी पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पीछा करने हुये उसे घेराबंदी कर मोरगा जिला कोरबा से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया, आरोपी द्वारा उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी देवनाथ राम उम्र 30 वर्ष निवासी गिनाबहार को दिनांक 25.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।    

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक भास्कर शर्मा, स.उ.नि. बैजन्ती किण्डो, प्र.आर. 184 परमजीत सिंह, आर. 59 नंदलाल यादव, आर. 430 जितेन्द्र गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब