... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : "10 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में चक्का जाम करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज,एडिशनल एसपी ने आरोपियों को लेकर कहीं जांच की बात...

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग पत्रवार्ता : "10 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में चक्का जाम करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज,एडिशनल एसपी ने आरोपियों को लेकर कहीं जांच की बात...

 

पत्थलगांव,टीम पत्रवार्ता,18 अक्टूबर 2021

BY प्रदीप ठाकुर 

जशपुर जिले के पत्थलगांव में हुई घटना के बाद मृतक गौरव अग्रवाल के अंतिम संस्कार के बाद कार्यवाही व मुआवजे की मांग को लेकर नागरिकों ने 16 अक्टूबर को पत्थलगांव के मुख्य चौक में चक्का जाम कर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित कर दिया था।जिसे लेकर अब पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले में जांच की बात कही जा रही है।

पत्थलगांव में उप निरीक्षक ललित सिंह नेगी की ओर से दर्ज एफआईआर में उल्लेख है कि 16/10/2021को हमराह स्टाफ 558,567,417,267 के साथ पेट्रोलिंग गस्त पर पत्थलगांव टाऊन रवाना हुआ था। दिन करीबन 12:30 बजे इन्द्रा चौक पत्थलगांव पहुंचा था, उसी समय देखा तो इन्द्रा चौक के पास करीबन 30-35 लोग नारेबाजी करते हुए बोल रहे थे कि जो गाड़ी दुर्गा विसर्जन के दिन एक्सीडेंट किया है उसके पकड़े गए लोगों को हत्या कर दोषी बनाकर उन्हें फांसी की सजा दी जाए शहर का महौल खराब है। मैं नजदीक नहीं गया देखा वे लोग एक राय होकर रायगढ़ रोड़, अम्बिकापुर रोड़, जशपुर रोड़ के तरफ किसी को आने-जाने नहीं दे रहे थे सड़क को चक्का जाम करके रखे थे जिससे लोगों को आने-जाने नहीं बन रहा था।

मैं गवाह रामनारायण ठाकुर पिता विदेशी राम उम्र 38 वर्ष साकिन खारढोढ़ी एवं सुमित यादव पिता सहदेव यादव उम्र 30 वर्ष साकिन केराकछार को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर मौके पर इस आशय का पंचनामा तैयार किया। 

फिर बिना नंबरी देहाती नालसी जो नारेबाजी कर सड़क जाम किए थे उन अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147,341 भादवि का अपराध अज्ञात आरोपी 30-35 लोग जो इस अपराध को घटित कर रहे थे उनके विरूद्ध पंजीबद्ध किया और विवेचना में लिया।

एडिशनल एसपी प्रतिभा पांडेय ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट