... समस्या : जशपुर में गहराया जल संकट,नगर पालिका उपाध्यक्ष ने जल आपूर्ति के लिए की पहल,शहर से 10 किलोमीटर दूर पंप में तकनीकी खराबी,आज शाम तक जल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद,नागपुर से मंगाया जा रहा 40 HP का पम्प

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

समस्या : जशपुर में गहराया जल संकट,नगर पालिका उपाध्यक्ष ने जल आपूर्ति के लिए की पहल,शहर से 10 किलोमीटर दूर पंप में तकनीकी खराबी,आज शाम तक जल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद,नागपुर से मंगाया जा रहा 40 HP का पम्प

 



जशपुर,टीम पत्रवार्ता,25 सितंबर 2021

By योगेश थवाईत

जशपुर में इन दिनों पालिका क्षेत्र में जल संकट गहराया हुआ है।शहर से 10 किलोमीटर दूर इंटकवेल के पंपहाउस में आई तकनीकी खराबी के कारण पेयजल की सप्लाई बाधित है।मामले में नगरपालिका सीएमओ की लापरवाही को देखते हुए ठप पड़े हुए जल आपूर्ति को बहाल करने के लिए नगरपालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने पालिका के सीएमओ बसंत बुनकर और विद्युत विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिया।

उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता पार्षद फैजान सरवर खान के साथ डूमरटोली स्थित एनीकट और इंटकवेल की स्थिति का जायजा लेने के बाद,जल आपूर्ति सामान्य करने के लिए दो नए मोटर पंप खरीदने का निर्देश पालिका को दिए हैं।

उम्मीद है कि आज शाम तक,नए पंप के लग जाने के बाद,शहर में जल आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।उल्लेखनीय है कि शहर में पानी की आपूर्ति शहर से तकरीबन 10 किलोमीटर दूर स्थित मनोरा विकास ख्ंड के डूमरटोली गांव में निर्मित इंटकवेल से किया जाता है। 

यहां पांच दिन पहले विद्युत आपूर्ति में आई तकनीकि गड़बड़ी की वजह से मोटर पंप जल गया था। सीएमओ बसंत बुनकर का कहना है कि दोनों ही पंप को रिपेयर कराने के बाद गुरूवार की सुबह इसे फिर से चालू कर दिया गया था। तकरीबन एक घंटे तक पानी सप्लाई किया गया। मोटर पंप चालू करने के घंटे भर बाद,पंप हाउस के नजदीक विद्युत विभाग द्वारा लगाए गए ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे दोनों मोटर पंप पुन: जल गए और आपूर्ति बाधित हो गई है। 

नगरपालिका के उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि 40 एचपी के दो मोटर पम्प क्रय करने का निर्देश दिया गया है। जल संकट से निजात पाने के लिए तेजी से कदम उठाया जा रहा है। ये मोटर शनिवार रात तक जशपुर पहुंचने की उम्मीद है। 

पार्षद फैजान ने बताया कि इस बीच,शहरवासियों को हो रही समस्या को देखते हुए टैंकर की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होनें जोर देकर कहा कि नगर पालिका,शहरवासियों को अधिक से अधिक सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। 

तकनीकी गडबड़ी को पालिका और विद्युत विभाग के कर्मचारी दूर करने का प्रयास कर रहें हैं। शहरवासियों को इसमें सहयोग करना चाहिए। उन्होनें अपील किया कि टेैंकर से पानी लेने के दौरान शहरवासी आपस में ना उलझें और कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धैर्य पूर्वक पानी लें।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब