... ACTION : कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, खनिज विभाग के प्रोसेस सर्वर मनीष यादव को किया निलंबित,33 कर्मचारियों को जारी किया शोकाज नोटिस

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ACTION : कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, खनिज विभाग के प्रोसेस सर्वर मनीष यादव को किया निलंबित,33 कर्मचारियों को जारी किया शोकाज नोटिस

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,05 जुलाई 2021

कलेक्टर महादेव कावरे ने आज जिले के विभिन्न विभागों का आकस्मिक निरीक्षण कर अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिश जारी कर जवाब तलब किया है।  जिसमें कृषि विभाग के 17 कर्मचारी, सहायक आयुक्त के 09 कर्मचारी, मत्स्य विभाग के 5 कर्मचारी, ग्राम नगर निवेश के 2 कर्मचारी को नोटिश जारी करते हुए  खनिज विभाग के एक कर्मचारी को निलंबित  किया गया है।

कारण बताओ नोटिश में कृषि विभाग से सहायक संचालक के.एन.पैंकरा, सहायक संचालक कवच भगत, अनुसंधान सहायक एच.एल तिग्गा,सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी डी.एन.पन्ना, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती मीना भगत,श्रीमती सावित्री भगत,सुनिल एक्का,श्रीमती इन्दूमति तिर्की,सहायक ग्रेड -02 अनिल कुमार वर्मा, अशोक प्रधान, देवलाल भगत,  सहायक ग्रेड03  श्रीमती सुसीता प्रधान, सुधीर कुमार पैंकरा,सुश्री लिलिधिरका लकड़ा, वाहन चालक रवि शंकर राम, भृत्य श्रीमती शकुंतला नेताम, शामिल है।

इसी प्रकार सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के सहायक ग्रेड-02 श्रीमती फूलवती बघेल, सहायक ग्रेड-03 श्रीमती अंजली कुजूर, वाहन चालक विद्याचरण सिंह, भृत्य चन्दन जायसवाल,परमेश्वर सिंह, शीतल राम, श्री अम्बूल राम, संजय नरीज, श्रीमती अनुपमा नन्दे को नोटिश दिया गया है। मत्स्य विभाग के मत्स्य निरीक्षक सुश्री नीलम भगत,  सहायक ग्रेड-02  श्रीमती ललीता किस्पोट्टा, भृत्य अबित टोप्पो, रोमानुस कुजूर,चौकीदार लखनलाल यादव, ग्राम तथा नगर निवेश विभाग के अंकेक्षक रोशन तेज कुमार कुजूर तथा सहायक मानचित्र जागेश्वर दास जोशी को कारण बताओ नोटिश जारी किया गया है। साथ ही खनिज विभाग के प्रोसेस सर्वर मनीष यादव को निलंबित कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब