... ब्रेकिंग पत्रवार्ता :रहस्यमयी ढंग से लापता "रुचिका " का एक साल बाद मिला "नर कंकाल",पुलिस ने जताई हत्या की आशंका,अब होगा DNA टेस्ट,आरोपियों की तलाश शुरु..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


ब्रेकिंग पत्रवार्ता :रहस्यमयी ढंग से लापता "रुचिका " का एक साल बाद मिला "नर कंकाल",पुलिस ने जताई हत्या की आशंका,अब होगा DNA टेस्ट,आरोपियों की तलाश शुरु..

 

पत्थलगांव,टीम पत्रवार्ता,19 जून 2021

BY प्रदीप ठाकुर 

जशपुर जिले के पत्थलगांव में रहस्यमयी ढंग से लापता 4 वर्षीय रुचिका का पुरे एक साल बाद पता चल पाया है।पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पतरापाली गांव के एक तालाब में कंकाल मिला है जिसमें कपड़ों की पहचान कर रुचिका के माता पिता ने अपनी लापता बेटी की पहचान की है।हांलाकि पुलिस द्वारा डीएनए टेस्ट कराए जाने की बात कही जा रही है।मामला हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है जिसके बाद शव फेंके जाने की बात सामने आ रही है।पत्थलगांव पुलिस हर पहलु पर गंभीरता से जाँच कर रही है 

उल्लेखनीय है कि पिछले  24 जून 2020 को 4 वर्षीय रुचिका भारद्वाज  रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई थी।जिसकी पतासाजी करते पुलिस को 1 साल बीत गए थे।इसके बावजूद लापता मासूम का पता नहीं चल पाया था।लगातार पुलिस छानबीन कर रही थी कि तालाब में नर कंकाल मिलने से रुचिका के माता पिता ने कपड़ों से उसकी पहचान की।


फिलहाल मौके पर थाना प्रभारी संतलाल आयाम,प्रधान आरक्षक नसीरुद्दीन व कमलेश वर्मा मौके पर पंहुचकर मामले की जाँच कर रहे हैं।मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठे हो गए और रुचिका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।पत्थलगांव पुलिस ने बताया कि कंकाल को बरामद कर पीएम व डीएनए टेस्ट कराए जाने की कार्यवाही की जा रही है


4 वर्षीय रुचिका भारद्वाज पत्थलगांव थानाक्षेत्र के महादेवटिकरा की रहने वाली थीपुलिस हत्या के बाद शव दूर ले जाकर फेकने का अंदेशा जता रही हैघटना स्थल पर पुलिस हर पहलु पर मामले की जाँच कर रही है।



Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : शिक्षा में अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने मुख्यमंत्री की पहल — सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से होगा पालक-शिक्षक संवाद अभियान।