... असम सरकार : "हिमंत बिस्वा सरमा " बन सकते हैं असम के " मुख्यमंत्री",75 सीटें मिली हैं भाजपा गठबंधन को,भाजपा विधायक दल की बैठक में आज अगले मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर ...

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


असम सरकार : "हिमंत बिस्वा सरमा " बन सकते हैं असम के " मुख्यमंत्री",75 सीटें मिली हैं भाजपा गठबंधन को,भाजपा विधायक दल की बैठक में आज अगले मुख्यमंत्री के नाम पर लगेगी मुहर ...

 


न्यूज डेस्क,टीम पत्रवार्ता,09 मई 2021

असम विधानसभा चुनाव के परिणामों के एक हफ्ते बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर सहमति नहीं बन पाई है वहीँ अटकलों का बाजार गर्म है।इधर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्यपाल जगदीश मुखी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।सूत्रों की मानें तो सोनोवाल सरकार में कैबिनेट मंत्री और राज्य के बड़े नेता हिमंत बिस्वा सरमा को इस बार मुख्यमंत्री का ताज पहनाया जा सकता है। गुवाहाटी में आज दोपहर भाजपा विधायक दल की बैठक में असम के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाई जाएगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव अरुण सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे। भाजपा के असम प्रभारी बैजयंत पांडा भी मीटिंग में शामिल होंगे।

नड्‌डा के आवास पर हाईप्रोफाइल मीटिंग
दिल्ली में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के आवास पर हाईप्रोफाइल मीटिंग हो चुकी है। इसमें सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्वा सरमा मौजूद थे। मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के जनरल सेक्रेटरी (संगठन) बीएल संतोष की मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा हुई।

70 साल का इतिहास 
तीन चरणों में हुए असम चुनाव में भाजपा गठबंधन को 75 सीटें मिली हैं। यह आंकड़ा बहुमत से अधिक है। भाजपा की इस जीत ने असम में इतिहास रच दिया है, क्योंकि इससे पहले यहां 70 साल में कभी किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी नहीं की।

बिस्वा ने एक लाख वोट से दी मात
सोनोवाल ने कांग्रेस नेता राजिब लोचन पेगू को 43,192 वोट से हराकर माजुली में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की। वहीं हिमंत बिस्वा ने कांग्रेस के रोमेन चंद्र बोरठाकुर को 1.01 लाख मतों के अंतर से हराकर जालुकबारी सीट पर कब्जा बरकरार रखा। सोनोवाल और सरमा के अलावा भाजपा के 13 अन्य मंत्री भी आसानी से अपनी सीट बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं।लिहाजा आज मुख्यमंत्री के नाम पर बिस्वा के नाम पर मुहर लग सकती है


Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट