... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : किसान व मजदूर विरोधी केंद्र के तीन काले कानून के खिलाफ कॉंग्रेस का हल्ला बोल,NH 43 पर चक्का जाम आज,कांग्रेस ने बड़े आंदोलन की बनाई रणनीति.....

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : किसान व मजदूर विरोधी केंद्र के तीन काले कानून के खिलाफ कॉंग्रेस का हल्ला बोल,NH 43 पर चक्का जाम आज,कांग्रेस ने बड़े आंदोलन की बनाई रणनीति.....

जशपुर,टीम पत्रवार्ता,06 फरवरी 2021

By योगेश थवाईत

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि व मजदूर विरोधी तीन काले कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर विभिन्न किसान संगठन व यूनियन दिल्ली बार्डर पर आंदोलनरत हैं।इसी क्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जशपुर शहर के नेतृत्व में आज दोपहर 12:00 बजे से 3 बजे तक केंद्र सरकार के तीन काले कानून के खिलाफ जशपुर के  NH43 पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

ब्लाक अध्यक्ष सूरज चौरसिया ने बताया कि महात्मा गांघी चौक गम्हरिया राष्ट्रीय राज मार्ग 43 के पास चक्का जाम किया जाना है।इसके लिए उन्होंने सभी जशपुर शहर,जशपुर ग्रामीण में निवासरत प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सदस्य,सम्मानीय वरिष्ठजन,पार्षद,पूर्व पार्षद,समस्त प्रदेश पदाधिकारी,शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी,वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सम्मानित सदस्यगण ,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई, सेवादल, किसान काग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ,मजदूर कांग्रेस,अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग,पिछड़ा वर्ग विभाग,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बुथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के सम्मानीयजन एवं समस्त कांग्रेसजनों  को उक्त विरोध प्रदर्शन में सहयोग के लिए निवेदन किया है।

फिलहाल केंद्र सरकार के द्वारा किसान व मजदूर विरोधी पारित कानून को वापस लिए जाने की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है वहीं किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है।अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस भी किसान व मजदूरों के हित के लिए उनके समर्थन में सड़क पर उतर आई है।

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब