... BIG BREAKING पत्रवार्ता :प्रदेश में " LPG" सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी,बिगड़ेगा जायका ,बढेगा रसोई का खर्च,कहाँ कितने में मिलेगा सिलेंडर...

आपके पास हो कोई खबर तो भेजें 9424187187 पर

BIG BREAKING पत्रवार्ता :प्रदेश में " LPG" सिलेंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी,बिगड़ेगा जायका ,बढेगा रसोई का खर्च,कहाँ कितने में मिलेगा सिलेंडर...




रायपुर,टीम पत्रवार्ता 01 सितंबर 2019

आपके रसोई का खर्च एक बार फिर से बढ़ने वाला है।प्रदेश में घरेलु व व्यवसायिक सिलेंडरों के दाम में फिर से बढ़ोतरी हुई है।लिहाजा अब आपको घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 16 रुपए और व्यावसायिक गैस सिलेंडर के लिए 51 रुपए अतिरिक्त देने होंगे।

ई दरें एक सितंबर से लागू हो गईं हैं।आपको बता दें कि गैस कंपनियां प्रत्येक माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम घोषित करती है। जो आधी रात से लागू कर दिया जाता है।


आज गैस कंपनियों ने नया दाम घोषित किया है। जिसमें दोनों वर्ग के गैस सिलेंडर के मूल्य में वृद्धि की गई है।

सिलेंडर के दरों में वृद्धि के बाद घरेलू सिलेंडर का दाम बढ़कर 679 रुपए हो गया है।14 किलोग्राम के इस सिलेंडर का पिछले माह मूल्य 663 रुपए था। इसमें प्रति सिलेंडर 16 रुपए दाम बढ़ाए गए है।वहीं 1235 रुपए 50 पैसे में अब आपको व्यावसायिक गैस सिलेंडर मिलेगा।व्यवसायिक सिलेंडर की कीमत अगस्त माह में प्रति सिलेंडर 1184 रुपए 50 पैसे था।

 दोनों वर्ग के सिलेंडर के दाम बढ़े गैस सिलेंडर का नया रेट रविवार से लागू हो गया है।

क्लिक : देशी के जुगाड़ में वर्दी कैसे हुई शर्मसार

Post a Comment

0 Comments

जशपुर की आदिवासी बेटी को मिला Miss India का ख़िताब