... Big Breaking: मॉब लिंचिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

Big Breaking: मॉब लिंचिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, 6 आरोपी गिरफ्तार..



बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम) मॉब लिंचिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 294,  506, 341, 323 और 342, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


दरअसल बीते दो दिन पहले सरकंडा थाना क्षेत्र के बंधवापारा में दो युवकों पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने जमकर मारपीट कर उन्हें अधमरा कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर कार्रवाई करने के बजाय दोनों युवकों के खिलाफ ही अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने और मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस हरकत में आयी। गृहमंत्री ने भी मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने वीडियो के आधार पर 6 आरोपी शिवप्रसाद वंशकार, विष्णु वंशकार, गुड्डू, शुक्ला बंशकार, सुजीत और किशन को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि पीड़ित परिजनों ने भी मामले में एसपी से शिकायत कर निष्पक्ष न्याय व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद अब पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट