... ब्रेकिंग पत्रवार्ता : दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक में सीधी भिड़ंत,ट्रक चालक की मौत,पटना से रायपुर जा रही थी रॉयल बस।

ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : दीपावली की सुबह NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक में सीधी भिड़ंत,ट्रक चालक की मौत,पटना से रायपुर जा रही थी रॉयल बस।

 


जशपुर,टीम पत्रवार्ता,08 नवंबर 2026

दीपावली की सुबह जशपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कुनकुरी थाना क्षेत्र के सलियाटोली में सुबह करीब 5 बजे पटना से रायपुर जा रही रॉयल बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रॉयल बस हजारीबाग से यात्रियों को लेकर संबलपुर की ओर जा रही थी, जबकि ट्रक जशपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सलियाटोली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास दोनों वाहनों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में ट्रक चालक की जान चली गई।

राहत की बात यह रही कि बस में सवार यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

दीपावली के पर्व की सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट