... बिल्हा के विकास में पूर्व विधायक हैं रोड़ा,क्षेत्र के समूचित विकास के लिए भाजपा को करें वोट - धरमलाल कौशिक

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


बिल्हा के विकास में पूर्व विधायक हैं रोड़ा,क्षेत्र के समूचित विकास के लिए भाजपा को करें वोट - धरमलाल कौशिक


बिल्हा(पत्रवार्ता.कॉम)बिल्हा विधानसभा प्रत्याशी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक का धुँवाधार जनसंपर्क दौरा जारी है। श्री कौशिक लगातार जनसम्पर्क कर क्षेत्रवासियों से भाजपा के पक्ष में समर्थन हासिल कर रहे हैं।  


शुक्रवार को अपने दौरे की शुरुआत धार्मिक कार्यक्रम से करते हुए श्री कौशिक ने पथरिया मंडल के ग्राम चंदली,  झुलनाकला,रोहरा,पड़ियाइन,नयापारा,मुंडादेवरी, अमलडीहा, डाकाचाका, जूनवानी,पेंड्री व जरेली में सघन जनसंपर्क कर ग्राम सभाओं को संबोधित किया। श्री कौशिक की उपस्थिति में कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ली। उन सभी ग्रामीणों का श्री कौशिक ने स्वागत किया और भाजपा को जिताने का संकल्प दिलाया। 

उन्होंने कहा कि अगर बिल्हा को विकसित बनाना है तो पूर्व विधायक जैसे निष्क्रिय विधायक को हटाना होगा। उनके कार्यकाल ने बिल्हा को विकास की गति में पीछे धकेल दिया है। कौशिक ने कहा कि जनता इस बार कमल छाप में बटन दबाकर वर्तमान विधयाक को कड़ा सबक सिखाएगी और प्रदेश एवं बिल्हा में भाजपा की सरकार बनाएगी।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट