... विकास के वादे के साथ जनता का समर्थन हासिल कर रहे रजनीश..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


विकास के वादे के साथ जनता का समर्थन हासिल कर रहे रजनीश..


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)भारतीय जनता पार्टी के बेलतरा विधायक प्रत्याशी रजनीश सिंह का सघन जनसम्पर्क अभियान जारी है। शनिवार को श्री सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में सघन जनसंपर्क किया। जिसमें डंगनिया, परसदा व सेमरा में श्री सिंह ने क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर समर्थन देकर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाने की अपील की। 


रजनीश ने कहा कि वे हर वर्गों से मिल रहे हैं, बच्चे, बुजुर्ग, युवा व महिला सभी भाजपा की विकास नीति से अवगत है। यही वजह है कि उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और भाजपा चौथी बार सरकार बनाने जा रही है। 


बहरहाल टिकट मिलने के बाद से ही रजनीस लगातार लोगों के बीच जाकर क्षेत्र के विकास के वादों के साथ जनता का समर्थन हासिल कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट