... शहर में चुनावी चर्चा तेज़,भाजपा के कुशासन के खिलाफ काँग्रेस का सुशासन का वादा..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

शहर में चुनावी चर्चा तेज़,भाजपा के कुशासन के खिलाफ काँग्रेस का सुशासन का वादा..


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)सियासी मुकाबले के बीच प्रदेश के हाईप्रोफाइल सीट बिलासपुर में चुनावी चर्चा तेज़ हो गयी है। काँग्रेस के विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडेय लगातार जनसंपर्क कर भाजपा के कुशासन के खिलाफ सुशासन लाने जनता से समर्थन हासिल कर रहे हैं। इस दौरान उन्हें शहर की जनता का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है।


दरअसल शहर की बदहाली व भाजपा के कुशासन के खिलाफ काँग्रेस लम्बे समय से मोर्चा खोले हुए है। लेकिन टिकट तय होने के बाद से इस मुद्दे को लेकर काँग्रेस और ज्यादा आक्रामक हो गयी है। काँग्रेस के विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडेय सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता भाजपा के कुशासन का मुद्दा जनता के सामने रख रहे हैं व सुशासन के लिए काँग्रेस को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। 

सीवरेज,बदहाल सड़क,नाली,पेयजल जैसी मूलभत सुविधाओं से शहर लम्बे समय से जूझ रहा है। इतना ही नहीं अरपा विकास,जल आवर्धन जैसी योजनाएं भी कई वर्षों से ठप्प पड़ी हुई हैं। ऐसा नहीं है कि इसके लिए जनता ने सियासतदानों को समय नही दिया लेकिन 20 वर्षों के लम्बे अंतराल के बाद भी सत्ता के नेता इसे पूरा नहीं कर सके हैं।

लिहाज़ा भाजपा के कुशासन का लेखा जोखा जनता के सामने रख काँग्रेसी सुशासन के लिए काँग्रेस को समर्थन देने की अपील कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Random Posts

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

यह भी पढ़ें

खबर पत्रवार्ता : जिस पंचायत में दी सेवा, उसी पंचायत की निस्तारी जमीन पर किया कब्जा! ग्रामीणों में आक्रोश, सचिव दंपति ने उठाया प्रशासनिक शून्यता का फायदा।

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट