... बेलतरा के शहरी क्षेत्रों का सघन दौरा,रजनीश ने कहा-शहरी क्षेत्र में भाजपा मजबूत..

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें


बेलतरा के शहरी क्षेत्रों का सघन दौरा,रजनीश ने कहा-शहरी क्षेत्र में भाजपा मजबूत..


बिलासपुर(पत्रवार्ता.कॉम)बेलतरा से भाजपा के प्रत्यासी रजनीश सिंह ने विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्रों का सघन दौरा शुरू कर दिया है। श्री सिंह घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में समर्थन हासिल कर रहे हैं। 


रजनीश ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो से कोई भी अछूता नही है, चाहे वो ग्रामीण जनता हो या शहरी, सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बेलतरा के शहरी क्षेत्रों में भाजपा का संगठन खासा मजबूत है, विगत चुनावों में भी शहरी वोटरों ने भाजपा को जीत दिलाई थी। ऐसे में इसबार भी भाजपा निश्चित ही इन क्षेत्रों में और मजबूत होगी।

इसके साथ ही रजनीश ने बताया कि आगामी 12 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेलतरा विधानसभा के साइंस कॉलेज मैदान में आम सभा को संबोधित करने आ रहे हैं जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ेगा और बेलतरा विधानसभा की जनता सीधे अपने प्रधानमंत्री से रूबरू हो सकेगी। 

Post a Comment

0 Comments

पत्रवार्ता में अपनी ख़बरों के लिए 7000026456 पर व्हाट्सप करें

जशपुर : ये है जल जीवन मिशन की हकीकत!देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

यह भी पढ़ें

ब्रेकिंग जशपुर : सर्पदंश से कोरवा महिला की दर्दनाक मौत,समय पर इलाज नहीं,घटना के बाद जागा सरकारी तंत्र,पंचायत सचिव ने सीईओ को किया गुमराह।